कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पोखड़ा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती व 14 मार्च को श्रीनगर में होने वाली रैली को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार जनता को छलने का कार्य कर रही है। दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है लेकिन केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। रविवार को पोखड़ा में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जय सिंह बिष्ट, चंद्र सिंह कैंत्यूरा ने कहा कि सरकार की जनता विरोधी नीतियों को जनता तक पंहुचाया जाए। पूर्व प्रमुख एकेश्वर जसपाल रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में विकास कर सकती है। उन्होंने सभी से एकजुट रहने पर जोर दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में एक भी योजना क्षेत्र में धरातल में नहीं उतरी है। उन्होंने संगठन को एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में सुशील सुंद्रियाल को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में निर्मल, कुलवंत सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद्र बिष्ट, सतेंद्र बडोला, सरेंद्र गुंसाई, अब्बल सिंह, लाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रूपेश, राजेश सिंह, सुमित रावत, विनोद, महावीर, विलोचन, गंगा सिंह, मनोज, चैन सिंह, देवेंद्र सिंह, विजेंद्र दर्शन, यशपाल सिंह आदि शामिल थे।