कोटद्वार-पौड़ी

द्वितीय विश्व युद्ध के नायक वैरागी नेगी का 101वां जन्म दिन मनाया

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। द्वितीय विश्व युद्घ के नायक रहे वैरागी सिंह नेगी का 101वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने उन्हें सम्मानित किया।
ग्रास्टनगंज स्थित वैरागी सिंह नेगी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व  मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने द्वितीय विश्व युद्घ के योद्घा वैरागी सिंह नेगी को माला पहनाकर एंव शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सन् 1919 में उमरैला में जन्मे वैरागी सिंह नेगी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद सन् 1942 में 39 रॉयल गढ़वाल राइफल में भर्ती हो गये। फौज की टे्रनिंग पूरी करने के बाद उन्होंने 1944 में द्वितीय विश्व युद्घ में भाग लिया, पूर्वी क्षेत्र में जापान के साथ युद्घ लड़ा। जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गये थे। युद्घ में उन्होंने अपने हाथ का अंगूठा एवं उनका पेट बुरी तरह से जख्मी हो गया था, युद्घ में घायल होने के बाद सेना ने वैरागी सिंह को मेडिकल बोर्ड भेज दिया। उन्होंने कहा कि आज भी 101 की आयु में भी बगैर किसी के सहारे के ही वैरागी सिंह अपनी दैनिक दिनचर्या को स्वंय ही निर्वहन करते हैं। वैरागी सिंह नेगी जैसे वीर योद्घाओं के चलते ही अंगे्रजों ने गढ़वाल एवं कुमाऊं रेजीमेंटों का गठन करते हुए उत्तराखंड के लोगों पर पूरा भरोसा जताया। जोकि आज भी बरकरार है। वर्तमान में गढवाल कुमाऊं के युवा बड़ी संख्या में सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे है। इस मौके पर पार्षद हरीश नेगी, अनिल रावत, सूरज प्रसाद कांति, पूर्व ग्राम प्रधान विजेश्वरी झिंकवाण, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, सुशील बलूनी, सूरज राणा, सुधांश नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, महेन्द्रपाल सिंह, जयंती देवी, इंदू देवी, गुडी देवी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!