कोटद्वार-पौड़ी

बंदरों के आंतक से मुक्ति दिलाने की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
पोखड़ा ब्लॉक के लोगों ने जिला प्रशासन से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक परवान पर है। बंदर पिछले काफी समय से फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। इसके बावजूद भी प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की कोई पहल नहीं की है। बंदरों की भय की वजह से लोगों ने छतों पर जाना बंद कर रखा है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर जोशी ने कहा कि क्षेत्र में सैकड़ों बंदर है। बंदर किसी भी घर अथवा दुकान में घुसकर लोगों पर हमला कर देते हैं। बंदरों के लिए घरों से सामान उठा ले जाना तो सामान्य सी बात है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने की टीम भेजकर यहां के लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाए। यदि जल्द ही बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की गई तो लोगों को आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बंदरों को भगाने पर वह काटने को आ रहे है। बंदरों के आतंक के चलते लोगों राह चलना मुश्किल हो गया है। जिससे आमजन को आर्थिक नुकसान हो रहा है। बंदरों का आतंक यहीं तक सीमित नहीं है। बल्कि आने जाने वाले व्यक्तियों पर भी बंदर हमला कर रहे हैं। खासकर महिलाओं तथा बच्चों को यह बंदर निशाना बनाते हैं। घर के बाहर खड़े वाहनों को भी बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!