Uncategorized

पत्थर के नीचे पांव दबने से मजदूर घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कांडा थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत अलकन्या में खड़िया की खान में एक मजदूर का पांव पत्थर के नीचे दम गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में काम कर रहे अन्य साथी उसे सीएचसी कांडा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी कांडा से मिली जानकारी के अनुसार अलकन्या गांव में खड़िया खान में काम करते समय 47 साल के जोगा राम पुत्र थनू राम निवासी ग्राम खतडुधार का पांव पत्थर के नीचे दब गया। हादसे में उसका पांव फ्रेक्चर हो गया। खान में काम कर रहे अन्य मजदूर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लाए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज कर रहे डॉ. वरुण भारद्वाज ने बताया घायल मजूदर का हाथ का पंजा पूरी तरह फट चुका है, पैर में गंभीर चोटें हैं, शरीर से बहुत अधिक मात्रा में खून बह चुका है। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!