Uncategorized

बढ़ती महंगाई के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में गैस सिलेंडर और बाइकों को सड़क पर बिछाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। बुधवार को युकां कार्यकर्ता यहां मालरोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुए। जहां उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई के विरोध केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने बढ़ती रसोई गैस और पेट्रोल की कीमतों से जनता का गला घोटने का काम किया है। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर केंद्र सरकार अंकुश लगाने में असफल सिद्ध हुई है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बहुत अधिक हो गई है, रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्?तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इस कारण आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
ये रहे मौजूद- प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला महासचिव संजीव, सुनील सिंह, प्रदीप बिष्ट, राहुल गोस्वामी, पवन गैड़ा, राहुल, आशीष कुमार, विजय कनवाल, उमेश गुरुरानी, देवेंद्र धौनी, सुनील कुमार, भानु सिंह, अजय बिष्ट, विकास नेगी, अमित बिष्ट, दीपक कुमार, अमित कुमार, महिपाल बिष्ट, सुंदर कोहली, अंकित, रोहित बिष्ट, वेद प्रकाश बिनवाल, हिमांशु वाणी, भूपाल सिंह, महेंद्र बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, हिमांशु मेहता, मुकेश नेगी, राजेंद्र तिवारी, दीपक, हरीश कुमार, विक्की नेगी, दीपेश जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!