32 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत गोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा। केवल कृष्ण आश्रम ताकुला में 32 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के सदस्यों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने मौजूद लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय बताये। वाहन चालकों को नशे के हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने दोपहिया वाहनों में तीन सवारी नहीं बैठाने, हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया। वाहन में ओवर लोडिंग नहीं करने, ओवर स्पीड, ओवर टेकिंग से बचने तथा वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने के लिए निर्देश दिए गए। लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट बांटे गये। इसके अलावा नशे से दूर रहने और नशे से होने वाली दिक्कतों को देखते हुए महिला अपराधों एवं साइबर क्राइम की भी जानकारी दी गई।