बदरीनाथ में जरूरतमंदों को बांटा राशन

चमोली। कोरोना संकट काल में बदरीनाथ धाम में पुलिस की फायर यूनिट ने बदरीनाथ नागणी गांव के गरीब परिवारों को राशन और मास्क वितरण किए। फ़ायर यूनिट के प्रभारी शोकिन सिंह रमोला, फ़ायरमैन रणवीर सिंह और दिनेश ने स्वयं से राशन खरीद कर गरीब परिवारों को राशन वितरण किया।जिसके लिए ग्रामीणों ने फायर यूनिट का आभार जताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *