पुण्यतिथि पर किया चाचा नेहरू को याद
बागेश्वर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें याद किया तथा उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बालकृष्ण, गीता रावल, बहादुरसिंह बिष्ट, किशन कठायत, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरों में जवाहर लाल नेहरू के चित्र में माल्यार्पण किया। इसके अलावा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंटीवाइड पब्ल्कि वैलफेयर सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराए गए राशन किटों का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने मंडलसेरा, कठायतबाड़ा, नुमाइश मैदान में किट वितरित किए। इस दौरान ईश्वर पांडे, सुनील पांडे, रिजवान खान, प्रियांशु पांडे, कमल कोहली आदि उपस्थित थे।