Uncategorized

पं. नेहरू की पुण्य तिथि पर किया उनका भावपूर्ण स्मरण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। रानीखेत देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर गुरुवार की सुबह नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में वक्ताओं ने जवाहर लाल के जीवन वृत्त व प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने विकास की जो नींव रखीं थी, उसके परिणाम स्वरूप आज भारत विश्व के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा है। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, संदीप बंसल, दीप उपाध्याय, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, यूथ उपाध्यक्ष सेवादल जितेंद्र जयाल, विवेक पांडे, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!