डीडीहाट में महंगाई को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कोरोना संकट के बीच महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल 100के पार पहुंच गया है। बावजूद इसके देश के मुखिया अच्छे दिनों की बात कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में धरना दिया। उन्होंने कहा देश में महंगाई चरम पर है। सब्जी, तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। सिलेंडर भर पाना आम लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। पेट्रोल के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़े हैं। बावजूद इसके प्रधानमंत्री अच्छे दिनों की बात कर रहे हैं। उन्हें यह समझना होगा कि भाजपा के शासन में देश की जनता के जीवन के सबसे बुरे दिनों का सामना कर रही है।