बिग ब्रेकिंग

कर्नाटक: ठेकेदार संतोष पाटिल खुदकुशी केस में मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नहीं दूंगा इस्तीफा: ईश्वरप्पा
बेंगलुरु] एजेंसी। कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल खुदकुशी केस में आरोपी मंत्री केएस ईश्वरप्पा की प्रतिक्रिया सामने आई है। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि मेरे इस्तीफा का कोई सवाल नहीं है। ईश्वरप्पा ने कहा] सुसाइड नोट झूठा प्रचार है। मैंने सीएम बोम्मई और पार्टी अध्यक्ष को सूचित किया है कि मेरे मंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है।
इससे पहले मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने बताया कि ईश्वरप्पा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बोम्मई ने कहा कि वह इसको लेकर ईश्वरप्पा से बात करेंगे। वहीं] मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग की है। इससे पहले] मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
इस सिलसिले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मुलाकात भी की है। डीके शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्घारमैया सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी। उन्होंने ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के सिलसिले में ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग की है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने इस मामले में निष्पक्ष जांच का वादा किया है। सीएम ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की तेजी से और निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया है। मंगलुरु में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा] श्प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि उडुपी के लाज में ठेकेदार संतोष पाटिल का शव मिला है। पुलिस ने एफआईआर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को ईमानदारी से और पारदर्शी जांच के लिए पूरी छूट दी गई है। सच सामने आने दो। बोम्मई ने कहा] श्मैंने पुलिस अधिकारियों को फोरेंसिक लैब की सहायता से व्यवस्थित] तेज] ईमानदार और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि भाजपा नेता और ठेकेदार संतोष पाटिल मंगलवार को उडुपी के एक लाज में मृत पाए गए। पाटिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!