गुलदार के आंतक से लोगों में भय , तीन मवेशियो को बनाया निवाला
अल्मोड़ा। ब्लॉक के ग्राम पंचायत झुडुगा में इन दिनों गुलदार के आंतक से लोग खौफजदा हैं। बीते दो सप्ताह के भीतर गुलदार करीब 15 मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। क्षेत्रीय जनता ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। गुलदार का आंतक इतना बढ़ गया है की लोग अब शाम होने से पहले ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया की बुधवार को सुबह गांव के पास ही गुलदार ने भगवत सिंह के तीन बकरियों को अपना निवाला बना लिया। जिसकी सुचना ग्राम प्रधान सूरज ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक समेत वन विभाग को दी। जिसके बार वन विभाग कर्मचारियों ने मौक पर पहुंच घटना का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गुलदार ने ग्रामीण टीकाराम की दो गाय, आनंद सिंह की एक गाय एक बछड़ा, खुशाल सिंह की एक गाय, नीमा देवी की एक गाय, दया देवी की एक गाय को भी अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार दिनदहाड़े गांव के इर्द-गिर्द घूमता हुआ नजर आ रहा है। जिससे बच्चों सहित कामकाजी महिलाओं को बाहर जाने में डर बना हुआ है। महिलाएं झुंड के साथ खेतों में कार्य करने जा रही है ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के समीप पिंजरा लगाने की मांग की है। मांग करने वालों में मुख्य रूप से प्रधान सूरज सिंह, नंदकिशोर आर्या, भगवत सिंह आदि है।