पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कल चमोली भ्रमण पर

जयन्त प्रतिनिधि।
गोपेश्वर। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई जलागम प्रबन्धन एवं संस्कृति, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोेजनाएं मंत्री सतपाल महाराज कल 20 जुलाई को चमोली जिले के भ्रमण पर रहेगें। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा ने बताया कि काबीना मंत्री 20 जुलाई को रात 8 बजे रात्रि विश्राम के लिए गोपेश्वर पहुंचेंगे। 21 जुलाई को साढ़े 10 बजे भाजपा कार्यालय कोठियालसैंण में जिला कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। अपराहन 4 बजे जिला सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनपदीय अधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। अपराहन 5 बजे यहां से पौड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *