Uncategorized

बंदरों के आतंक से परेशान महिलाओं ने किया तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। नगर पंचायत में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान महिलाओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। बंदर अब तक क्षेत्र की कई महिलाओं को काटकर
जख्मी कर चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन उनको लेकर उदासीन बना है। विभाग और प्रशासन की बेरुखी से तंग ग्रामीणों ने जल्द बंदरों के आतंक से निजात
दिलाने की मांग की है। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। सोमवार को ऐठाण, बमसेरा, भराड़ी और पालीडुंगरा की
महिलाओं ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
बंदर फसल, सब्जियों और फलों को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों के भीतर से भी सामान उठाकर ले जा रहे हैं। भगाने पर यह आक्रामक होकर हमला तक कर देते
हैं। अब तक बंदरों ने कई महिलाओं को काटकर जख्मी कर दिया है। उन्होंने बताया कि कई बार नगर पंचायत, वन विभाग और तहसील कार्यालय को लिखित में
समस्या बताई गई, इसके बावजूद इन्हें पकड़ने की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बंदरों के काटे गए लोगों को निशुल्क दवाइयां बांटने को कहा। नगर पंचायत को जल्द
बंदरों से निजात नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर मोतिमा देवी, कमई देवी, तुलसी देवी, गोपुली देवी, मोहनी देवी, नीमा देवी
आदि मौजूद रहे। तीन जनवरी को निकाला था विशाल जुलूसकपकोट। बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर नगर पंचायत के लोगों ने इस साल तीन
जनवरी को भी जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने एसडइीएम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों का घेराव कर एक महीने में बंदरों से नगर को मुक्त करने की
चेतावनी दी। इसके बावजूद अब तक हालात जस के तस हैं। जिसके कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!