गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम के तहत किया कांग्रेस नेताओं ने न्याय पंचायत स्तर पर प्रवास
पिथौरागढ़। धारचूला कांग्रेस के द्वारा गांव गांव कांग्रेस कार्यक्रम के तहत महिला जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने दुग्तु, ब्लक अध्यक्ष नारायण दरियाल एसटी मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमा कुटियाल बरम क्षेत्र तथा प्रदेश सचिव नेत्र कुंवर ने छलमाछिलासो न्याय पंचायत में रात्रि विश्राम कर आज गांधी व शास्त्री की ग्रामीणों के साथ जयंती मनाई। शनिवार को उन्होंने देश के दोनों महान नेताओं का स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
कांग्रेस ने गांव गांव कांग्रेस कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ पार्टी नेताओं को गांवों में जाकर प्रवास करने व संगठन की स्थिति मजबूत करने के आदेश दिए हैं। ब्लक अध्यक्ष नारायण दरियाल महिला जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रवास कर गांधी जयंती पर गांधी व शास्त्री के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों में भाग लिया। कहा जनता को विकास के लिए अब कांग्रेस का साथ चाहिए। लोग प्रदेश व केन्द्र की सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।