उत्तराखंड

राजस्व प्राप्तिध्वसूली के लिये समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई करें: डीएम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)बीर सिंह बुदियाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वन विभाग, आबकारी विभाग, एआरटीओ हरिद्वार एवं रूड़की, विद्युत विभाग, निबन्धन विभाग, राज्य कर रोडवेज हरिद्वार एवं रूड़की तथा खनन विभाग आदि के लिये राजस्व का निर्धारित लक्ष्य तथा उनके द्वारा प्राप्तध्वसूले गये राजस्व का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी विभागों से एक-एक करके निर्धारित राजस्व का लक्ष्य एवं राजस्व प्राप्तिध्वसूली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से पूटे जाने जाने पर अधिकारियों ने बताया कि हमारा वार्षिक लक्ष्य 1706़15 लाख निर्धारित है तथा विभाग ने माह मार्च,2023 में 144़45 लाख रूपये के राजस्व की वसूली की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूछा कि गत वर्ष मार्च,2022 में कितनी वसूली की गयी थी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि 93़08 लाख रूपये। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमारा वार्षिक लक्ष्य 34800़00 निर्धारित किया गया है, जिसमें से माह मार्च,2023 में 1643 लाख रूपये की वसूली हुई है तथा गत वर्ष माह मार्च में 36273़30 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मदिरा की दुकानों की रेट लिस्ट का नियमित रूप से अनुश्रवण करें।
बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों से जिलाधिकारी द्वारा जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष माह मार्च,2023 में हरिद्वार में 831़92 लाख रूपये तथा रूड़की में 598़26 लाख रूपये की वसूली हुई। जिलाधिकारी द्वारा गत वर्ष मार्च,2022 की राजस्व प्राप्ति पूटे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि क्रमश: हरिद्वार में 542़63 लाख रूपये एवं रूड़की में 431़19 लाख रूपये की वसूली हुई। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वाहनों की नियमित रूप से चौकिंग करें तथा नियमों का उल्लंघन करने पर संगत धाराओं में चालान काटना सुनिश्चित करें।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बैठक में जिलाधिकारी को बताया कि माह मार्च,2023 में 36749़46 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है तथा विगत वर्ष माह मार्च,2022 में 30831़48 लाख की राजस्व वसूली हुई थी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये वे विद्युत चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें तथा जहां पर भी विद्युत की वसूली बकाया है, उसे नियमानुसार वसूलना सुनिश्चित करें।
धीराज सिंह गर्ब्याल को निबन्धन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि माह मार्च, 2023 में 43़42 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ तथा गत वर्ष मार्च,2022 में 28़63 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने निबन्धन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि महीने में जितनी भी रजिस्ट्रियां होती हैं, उनमें से ऐसे पांच बड़ी-बड़ी रजिस्ट्रियों को सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ऐसी बड़ी-बड़ी रजिस्ट्रियों का मौका-मुआयना करना सुनिश्चित करें ताकि ऐसे प्रकरणों की वस्तुस्थिति से वाकिब हुआ जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारियों से माह मार्च,2023 में प्राप्त राजस्व के बारे में पूटे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि माह मार्च,2023 में 84़46 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई। जिलाधिकारी द्वारा गत वर्ष माह मार्च,2022 में प्राप्त राजस्व का विवरण पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष माह मार्च,2022 मे 86़21 करोड़ के राजस्व की प्राप्त हुई। उन्होंने राज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कर वसूली में और तेजी लायें। खनन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि माह मार्च,2023 में 238़20 लाख रूपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। इस पर जिलाधिकारी ने पूछा कि गत वर्ष माह मार्च,2022 में कितनी राजस्व की प्राप्ति हुई थी, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि 362़73 लाख रूपये के राजस्व की प्राप्ति हुई थी।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे महीने में एक बार सम्बन्धित संस्थाध्संस्थानों का मौका-मुआयना अवश्य करें तथा समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई करें ताकि जहां से भी राजस्व की वसूली होनी है, वह शत-प्रतिशत हो। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि वे एक ऐसी व्यवस्था विकसित करें कि जहां-जहां से भी राजस्व की प्राप्ति होनी है, उनकी नियमित चेकिंग की जाये। आर0सी0 के सम्बन्ध में उन्होंने व्यवस्था देते हुये निर्देश दिये कि जो भी आर0सी0 कटे, उनका दो दिन के भीतर मिलान करके अद्यतन विवरण हमेशा तैयार रखें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, सब रजिस्ट्रार रूड़की, भगवानपुर, लक्सर, एसडीओ वन विभाग, नवल किशार शर्मा, विद्युत, निबन्धन सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!