गोकुल संस्था ने दिए पांच कम्प्यूटर व प्रिंटर
रुद्रप्रयाग। गोकुल संस्था के सहयोग से साक्षी कम्प्यूटर केंद्र भीरी एवं कंडारा में पांच कम्प्यूटर व प्रिंटर वितरित किए गए। जिससे दिव्यांग लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा सके। भीरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिपंस रीना बिष्ट ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को आगे बढ़ाने का कार्य सराहनीय है। सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि गोकुल संस्था के सहयोग से दिव्यांग लाभार्थी विनोद सिंह नेगी को कम्प्यूटर एवं प्रिंटर वितरित किए गए है। गोकुल संस्था के परमाध्यक्ष मोहन जगूड़ी ने बताया कि 31 जागरूकता शिविरों के माध्यम से ल्रगभग पांच हजार लोग लाभाविंत किया जा चुका है। कार्यक्रम में गोकुल संस्था के परमाध्यक्ष मोहन जगूड़ी, सचिव मधु मैखुरी, संयोजक धीरज रावत, विपिन रावत, सुश्री दीपिका जगूड़ी एवं विनोद नेगी मौजूद थे।