पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड लोक साहित्य एवं सांस्कृति मंच कोटद्वार ने मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर कोटद्वार के पूर्व प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। संस्था के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि संस्था के सामाजिक कार्याें में उनकी सहभागिता पिछले दो दशकों में एक महत्वपूर्ण स्तम्भ के रूप में रही। उनकी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप में संस्था के द्वारा संचालित सामाजिक सरोकारों के निर्वहन में अहम भूमिका रही है। उनके निधन से समाज के साथ ही संस्था की भी अपूर्णीय क्षति हुई है। संस्था उनके द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों को एक धरोहर के रूप में सदैव स्मरण करती रहेगी, साथ ही उनके सरल, सादगी भरे व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अपने मंच पर प्रेरणा स्वरूप स्मरण करती रहेगी।