राज्य रक्षा मंत्री आज शहीद सम्मान यात्रा में करेंगें प्रतिभाग

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट व प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज गुरूवार को समय 11:30 बजे से 1 बजे तक गाधी मैदान, जनपद पौड़ी में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए दायित्वों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *