श्री सिद्घबली बाबा मंदिर की सफाई की

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भाबर के श्री सिद्घबली बाबा मंदिर रामदयालपुर परिसर में ग्राम विकास समिति और स्थानीय युवाओं की टोली ने रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने मंदिर परिसर में झाडिंयों की कटाई के साथ ही रास्तों की साफ-सफाई भी की गई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मोहनलाल केष्टवाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर श्री सिद्घबली बाबा मंदिर रामदयालपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। बरसात के चलते मंदिर परिसर में अनावश्यक झांडियां के साथ ही पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया था। समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने श्रमदान कर पूरे मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान मंदिर परिसर और उसके आस-पास की झाड़ियां भी काटी गई, रास्तों को ठीक किया गया और पेड़ों के सूखे पत्तों को भी एकत्रित कर नष्ट किया गया। इस अवसर पर मनमोहन सिंह नेगी, केशर सिंह नेगी, विजय केष्टवाल, द्वारिका प्रसाद कंडवाल, मोहित नेगी, कुंवर सिंह गुसांई, मणिराम केष्टवाल, दिनेश केष्टवाल, दिनेश कोटनाला, कांता मणि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *