उत्तराखंड

नेपाल में देह व्यापार में लिप्त 9 युवतियां गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नेपाल में देह व्यापार चरम पर है। यहां नेपाल पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। देह व्यापार में लिप्त 9 युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट के सरगना सहित चार होटल कारोबारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

[pdf-embedder url=”https://dainikjayantnews.com/wp-content/uploads/2022/03/add.pdf”]
सीमांत से सटे नेपाल में देह व्यापार बढ़ता जा रहा है। यहां से युवतियों को देह व्यापार के लिए भारत भी भेजा जाता है। नेपाल पुलिस को देह व्यापार के खिलाफ बढ़ी कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर नेपाल पुलिस ने कैलाली में देह व्यापार में लिप्त 9 युवतियों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। कैलाली के डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने कहा चार होटलों में देह व्यापार की सूचना मिली थी, जिस पर इन होटलों में छापेमारी की। सभी युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। गिरफ्तार युवतियां व होटल कारोबारियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!