Uncategorized

झमाझम बारिश से 8 डिग्री गिरा पारा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, चम्पावत। पिछले एक सप्ताह से बढ़ रही गर्मी और उमस से लोगों को आखिरकार निजात मिली। झमाझम बारिश से तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। चम्पावत में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते पूरा आसमान बादलों से घिर गया। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। एकाएक हुई बारिश से बाजार आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा फड़ और रेहड़ी व्यापारियों को दुकानें समेटनी पड़ी। बारिश के चलते दोपहर बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। खरीदारी करने बाजार पहुंचे लोग समय रहते घरों को निकल गए। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को मुख्यालय का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो बुधवार की अपेक्षा आठ डिग्री कम रहा। इधर, काश्तकार मोहन पांडेय, राम सिंह ने कहा यह बारिश सिर्फ तापमान में गिरावट लाई है। बारिश से फसलों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाया है।
टनकपुर में बूंदाबांदी से मिली राहत
संवाददाता, टकनपुर। टनकपुर में बीते दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गुरुवार को हुई हल्की बारिश और ठंडी फुहारों से तपती गर्मी से लोगों को निजात मिली है। बीते कुछ दिनों से टनकपुर का तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा था। भीषण गर्मी के बीच कूलर और पंखे भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे थे। ऊपर से बार-बार बिजली कटौती लोगों की मुसीबत बढ़ रहा थी। गुरुवार दोपहर हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!