Uncategorized

450 लोगों को यूपी रवाना किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, चम्पावत। नेपाल से आए यूपी के 400 श्रमिकों और पूर्णागिरि मेले में दुकान लगाने आए 50 अन्य लोगों को घरों को रवाना किया गया। इन सभी लोगों को 12 बसों के माध्यम से प्रशासन ने रवाना किया। बसें इन श्रमिकों को बहेड़ी तक छोड़ेंगी। लॉकडाउन के चलते कई लोग घरों से दूर फंसे हुए हैं।
गुरुवार को टनकपुर-बनबसा में फंसे यूपी के 450 श्रमिकों को प्रशासन ने घरों को रवाना किया। इनमें पूर्णागिरि मेले में दुकानें लगाने आए लोग भी शामिल हैं। प्रशासन लगातार फंसे श्रमिकों को घर भेज रहा है। ये श्रमिक यूपी के पीलीभीत, बदायूं, अलीगढ़, बरेली आदि जिलों के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के चलते ये सभी लोग नेपाल में ही फंस गए थे। जिसके बाद दोनों देशों के प्रशासन ने बात कर इन्हें बसों से घर की ओर रवाना कर दिया।
यूपी के 450 श्रमिकों उनके गंतव्यों की ओर भेज दिया गया है। 12 बसों से इन लोगों को बहेड़ी तक छोड़ा जाएगा। प्रशासन फंसे हुए लोगों को घर पहुंचाने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। -दयानंद सरस्वती, एसडीएम, टनकपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!