चंपावत उपचुनाव जीत पर जताई खुशी
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार जीत पर पाबौ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया।
पाबौ में पदाधिकरियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित कर अतिशबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल ने कहा कि चंपावत उपचुनाव ने सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं और चंपावत की जनता ने भाजपा नेतृत्व पर भरोसा जताया है। कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिलेगी। मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, मंडल कोषाध्यक्ष संजय नौटियाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम की जीत का जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह रावत, भैरव सिंह गुसाईं, जिला पंचायत आशुतोष पोखरियाल, गेंदा लाल टम्टा, दिनेश रावत, जगमोहन सिंह, लीला रावत, रूप सिंह भंडारी, भरत सिंह, मनोज नेगी, विवेक सिंह, मातवर सिंह, जयप्रकाश रौथाण, बलवीर सिंह, दुर्गेश, संजय चमोली, हरेन्द्र कोहली, गुलाब सिंह, कलम सिंह राणा, पूर्ण सिंह भंडारी, बबली देवी ,अंजली देवी आदि मौजूद रहे।