मनोरथ निराला बने आप के जिलाध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: आम आदमी पार्टी ने मनोरथ निराला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। निराला को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते फूल मालाओं से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरण किया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मनोरथ निराला ने कहा कि आलाकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पार्टी हित में पूरी ईमानदारी से पालन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे मनोहर लाल पहाड़ी ने कहा कि मनोरथ निराला के अध्यक्ष मनोनीत होने से पार्टी को बल मिलेगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी त्रिलोक सिंह रावत, राजेंद्र बिष्ट, ठाकुर सिंह, विमल बहुगुणा, धीरज कोहली, शिवचंद, बीरेंद्र उजियाल आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।