भव्य रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत स्वाभिमान न्यास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्यों ने क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर योग दिवस मनाने को लेकर चर्चा की।
जिला प्रभारी दिनेश जुयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निरंकारी मिशन, कांवड़ सेवा समिति, आर्य समाज, जय देव भूमि फाउंडेशन व नागरिक मंच सहित अन्य संगठनों के सदस्यों ने योग दिवस को भव्य रूप से मनाने में अपना योगदान देने की स्वीकृति दी। न्यास के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित सजवाण ने कहा कि मालवीय उद्यान में योग दिवस प्रोटोकाल के तहत भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया जायेगा। बैठक में चंद्र किशोर असवाल, सचिन माहेश्वरी, कमल थापा, विजय भाटिया, रजनी अग्रवाल, अतुल कोटनाला, शिव सिंह रावत, महेशानंद और जय प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *