कोटद्वार-पौड़ी

तो नगर निगम भुला चुका है देश की महान विभूतियों को

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-महान विभूतियों के नाम पर बनाए गए पार्कों की हालत है दयनीय, पार्कों में लगा हुआ है कूड़े का अंबार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एक समय देश की सेवा के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाली महान विभूतियों को नगर निगम भुला चुका है। शायद यही कारण है कि उन महान विभूतियों के नाम से बने पार्कों की हालत आज दयनीय बनी हुई है। हम बात कर रहे हैं गढ़वाल टॉकीज के पास स्थित स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क की। यहां उनकी याद में पार्क तो बना दिया, लेकिन इसका रख-रखाव व सफाई की जिम्मेदारी किसकी है। शायद यह नगर निगम को भी पता नहीं है।
उत्तराखंड, उतर प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति में अपना एक अलग मुकाम रखने वाले उतर प्रदेश में परिवहन मंत्री, पर्वतीय विकास मंत्री जेसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले गढ़वाल लोक सभा के पूर्व सांसद स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी के नाम से गढ़वाल टॉकीज के पास पार्क का निर्माण किया गया था। इस पार्क के निर्माण के पीछे उद्देश्य यह था कि लोग स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी को सदियों को तक याद रखें और उनके जीवन से पे्ररित हों। लेकिन, नगर निगम की कार्यप्रणाली ऐसी है कि लोग इन महान विभूतियों के नाम बने पार्कों में झांकने तक नहीं आ रहे हैं। कारण यह है कि इन पार्कों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां लोगों के बैठने तक के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कहीं न कहीं इन महान विभूतियों के समाज के लिए किए गए कार्यों का भी मजाक बन रहा है। यह हाल सिर्फ उक्त पार्क का ही नहीं है, बल्कि नगर के हर पार्क का यही हाल है। जिम्मेदार नगर निगम है कि आंखे मूंदे बैठा है।

नगर के पार्कों की हालत नहीं सुधरी तो दूंगा धरना
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरण सिंह रावत के कार्यकाल वर्ष 2000 में बने स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए निकाय सभासद महासंघ उत्तराखंड के संस्थापक /पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही उक्त पार्क समेत नगर के अन्य पार्कों की हालत नहीं सुधरी और यहां सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया तो वह नगर निगम प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगे।

पार्कों में गंदगी कौन कर रहा है, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क समेत अन्य पार्कों में सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
किशन सिंह नेगी, नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार

बिल्कुल नगर के पार्कों में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यहां हर दिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मैं खुद स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क समेत अन्य पार्कों की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दूंगी। साथ ही स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में लाइट की व्यवस्था करने का भी प्रस्ताव है। जिस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
हेमलता नेगी, महापौर, नगर निगम कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!