जोशीमठ में पानी की बूंद बूंद को तरसे लोग

 

चमोली। जोशीमठ में आम लोग पानी की बूंद बूंद के तरह रहे हैं। स्थानीय निवासी मनीष का कहना है कि जोशीमठ सिंगधार में लोग विगत दो महीने से पानी की बूंद बूंद को तरस गए है। लोग परेशान है कि वह अपनी समस्या का समाधान कैसे कराए। उनका कहना है कि आम जनता पानी की बूंद बूंद को तरस रही है। जबकि बडे बडे होटलो मे पानी की कोई समस्या नहीं है। लोग पानी के अभाव में बर्तनों के साथ भटकते देखे जा सकते है। मनीष के अनुसार जोशीमठ क्षेत्र में पानी प्रचुर मात्रा मे है। केवल प्रबंधन न होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *