कोटद्वार-पौड़ी

दूसरों को अतिक्रमण न करने की सीख देने वाला निगम खुद कर रहा अतिक्रमण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-रेलवे की सम्पत्ति पर अतिक्रमण करने पर विभागीय अधिकारियों ने भेजा नोटिस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार का नगर निगम प्रशासन दूसरों को सरकारी सम्पत्ति पर अतिक्रमण न करने की नसीहत देता रहता है, लेकिन खुद इसका पालन नहीं करता है। इसका उदाहरण नगर निगम प्रशासन की ओर से रेलवे की सम्पत्ति पर अतिक्रमण कर किए जा रहे निर्माण कार्य से लिया जा सकता है। हालांकि, रेलवे ने बिना अनुमति उनकी सम्पत्ति पर निर्माण करने पर नगर निगम प्रशासन को नोटिस जारी किया है। जिससे निगम प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
दरअसल, नगर निगम प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन कोटद्वार के पास माल गोदाम के निकट रेलवे की भूमि पर रैन बसेरा बनाया जा रहा है। जबकि निगम ने इस संबंध में रेलवे से एनओसी लेना भी जरूरी नहीं समझा। जैसे ही इस संबंध में उत्तरी रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत निगम प्रशासन को नोटिस भेजते हुए उक्त निर्माण कार्य को तत्काल रोकने को कहा। उधर, नगर निगम के आयुक्त किशन सिंह नेगी का कहना है कि रेलवे के नोटिस के संबंध में पत्राचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!