कोटद्वार-पौड़ी

कण्वाश्रम के लिए चलाई जाएं बस सेवा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

आर्य समाज के संरक्षक पद की सुरेंद्र लाल को दी जिम्मेदारी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य समाज उदयरामपुर ने प्रशासन से कण्वाश्रम के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। कहा कि इससे कण्वाश्रम घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। इस दौरान आर्य समाज की कार्यकारीणी का विस्तार करते हुए सुरेंद्र लाल आर्य को संरक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई।
सोमवार को सुरेंद्र लाल आर्य के निवास स्थान पर हवन यज्ञ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कण्वाश्रम राजा भरत की जन्मस्थली है। यहां सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बाजार से समय पर वाहन नहीं मिलने के कारण पर्यटकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए कोटद्वर बाजार कण्वाश्रम के लिए बस सेवा शुरू की जानी चाहिए। बैठक में आर्य समाज की नवीन कार्यकारणी का गठन करते हुए सुरेंद्र लाल आर्य को संरक्षक, मोहन सिंह भारती को प्रधान, मंगल सिंहको उपप्रधान, मनीष कुमार आर्य को मंत्री, पपेंद्र कुमार को उपमंत्री, राजकमल को कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह भारती को प्रदेश प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई। जबकि कार्यकारणी सदस्य गंगा सिंह मटियाली, सुभाष चंद्र पुंडीर, प्रताप सिंह व दीपक चंद्र आर्य को नियुक्त किया गया है। बैठक में सुभाष चंद्र पुंडीर ने कहा कि आर्य समाज की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही है। लेकिन सरकार ने आर्य समाज के योगदान को भूला दिया है। महान समाज सुधारक आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने बहिष्कृत समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिये उनके सिर पर इज़्ज़त की टोपी पहनाई व उन्हें समाज मे बराबरी का दर्जा देने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था, उनके विचार आज भी सर्वाधिक प्रासंगिक हैं।
फोटो:1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!