उत्तराखंड

भारत-चीन बर्डर पर उत्तराखंड को दी सौगात, दशकों से संचार सेवा देने की मांग कर रहे लोगों की मांग अब पूरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। भारत-चीन सीमा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के लिए लगाए गए बीएसएनएल के टावर अब नहीं हटाए जाएंगे। पीएम के आदेश के बाद अब संचार कंपनी ने इन टावरों से जनता को सुविधा देने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों ने दशकों से संचार विहीन क्षेत्र में यह सुविधा मिलने पर यहां लगाए मोबाइल टावरों के नाम मोदी टावर रख दिया है। इन टावरों के माध्यम से अब सेना के जवान और उनके परिवारजन आपस में मन की बात कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को यहां भ्रमण किया। उनके कार्यक्रम को देखते हुए पहली बार क्षेत्र में बीएसएनएल ने 15 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित ज्योलिंगकांग व गुंजी में मोबाइल टावर स्थापित किए। इससे थ्री जी फोन सेवा भी मिलने लगी।
पीएम के कार्यक्रम के बाद यह सेवा अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा को देखते हुए बंद किए जाने की आशंका थी। इसके विपरीत मोदी ने सीमांत के इस क्षेत्र में जनता को संचार सेवा देने के आदेश दिए। अब यह सेवा यहां गुंजी से ज्योलिंगकांग तक चार हजार से अधिक लोगों को राहत देगी। गुंजी ज्योलिंगकांग के साथ नाबी, नपलच्घ्यू के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सीमा पर तैनात जवान भी अब इस सेवा का उपयोग कर सकेंगे। दशकों से संचार सेवा देने की मांग कर रहे लोगों की मांग अब पूरी हो सकी है। सीमांत के लोगों ने इसके लिए पीएम का आभार जताया है।
श्रद्घालुओं को भी मिलेगा लाभ
धारचूला। आदि कैलास के दर्शन को हर साल भारी संख्या में यहां लोग आते हैं। ज्योलिंगकांग में इस सेवा के शुरू होने के बाद आपात समय में यह सेवा वरदान साबित होगी।

50 से अधिक टावर लगाएगा बीएसएनएल
पीएम के सीमांत के भ्रमण के बाद बीएसनएल चीन सीमा से सटे सभी गांवों को संचार सुविधा देगा। दारमा, व्यास, चौदांस घाटी में 50 से अधिक टावर लगाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लगाए गये मोबाइल टावर अब स्थाई कर दिए गये हैं। पीएम के आने के बाद हमें यह सेवा मिल रही है, इसलिए स्थानीय लोगों इनका नाम मोदी टावर रख दिया है। दशकों से उपेक्षित क्षेत्र को पीएम के कार्यक्रम के बाद संचार सेवा का लाभ मिल रहा है। -लक्ष्मी गुंज्याल, सरपंच गुंजी।

पीएम के आने के बाद सीमांत को यह बड़ी सौगात मिली है। संचार सेवा शुरू हो जाने से आपदा के समय पर्यटकों व लोगों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। -हरीश कुटियाल, कुटी

यह सेवा हमारे लिए वरदान से कम नहीं है। अपनों से बात करने की सुविधा मिलने से हम उत्साहित हैं। पीएम साहब व बीएसएनल का आभार प्रकट करते हैं। -सुरेश गुंज्याल, गुंजी।

पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए यहां अस्थाई तौर पर टावर लगाए गये थे। अब इन्हें उच्च स्तरीय आदेश के बाद स्थाई कर दिया गया है। इन्हें नहीं हटाया जाएगा। पूरे सीमा क्षेत्र के लोगों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। -महेश सिंह निर्खुपा, महाप्रबंधक, बीएसएनएल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!