तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती के पैर में फ्रैक्चर

Spread the love

देहरादून। पलटन बाजार से शादी की खरीदारी कर लौट रही युवतियों की स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके पैर में फ्रैक्चर आया है। मूल रूप से मौहान (चमोली) निवासी अंजलि डिमरी ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अप्रैल की रात करीब 8:35 बजे उनकी बहन तनुजा अपनी सहेली के साथ स्कूटी से बाजार से लौट रही थी। तभी पलटन बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल तनुजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने पैर के ऑपरेशन की सलाह दी है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *