बिग ब्रेकिंग

राजधानी में एक सप्ताह और बढ़ा लकडाउन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगी बंदिशें
नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच चल रहे लकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम को इसकी घोषणा की। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए लकडाउन बढ़ा दिया है। लगातार तीसरे सप्ताह में दिल्ली में बंदिशें लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। दस मई की सुबह पांच बजे तक लकडाउन लागू रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस बीच सरकार संक्रमण के मामलों की समीक्षा करेगी। हालात में सुधार न होने से लकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लकडाउन बढ़ाने की जानकारी देते हुए लिखा कि दिल्ली में लकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है।दरअसल, कोरोना के मामले बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने सबसे पहले बीते 19 अप्रैल की रात बजे से 6 दिनों का लकडाउन लगाया गया था। हालात में बदलाव न होने पर 25 अप्रैल को इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया था। दूसरे सप्ताह का लकडाउन तीन मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था। लेकिन 15 दिन के दो चरणों के लकडाउन में दिल्ली के हालात बेहतर नहीं हुए। इसकी जगह मामलों में कमोवेश स्थिरता दिखी। शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 27,047 नए मामले आए, 375 मरीजों की मौत हु गई। इस बीच पजिटिविटी रेट 33 फीसदी रही। मौजूदा हालात की समीक्षा के बाद दिल्ली सरकार ने लकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। दस मई सोमवार की सुबह 5 बजे तक लकडाउन लागू रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि लकडाउन के दौरान के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस बीच आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बेहद जरूरी होने की सूरत में दिल्ली सरकार पास जारी करेगी। डीटीसी, मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन के सभी साधन चलते रहेंगे। लेकिन इसमें आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों के वैध आईकार्ड व पासधारकों को जाने की इजाजत होगी। अगर कोई व्यक्ति नियमों को उल्लंघन करता है तो उस पर दिल्ली आपदा प्रबंधन कानून के तहत कार्रवाई होगी। अधिकारियों की मानें तो इस बीच कोरोना के मामलों की समीक्षा की जाएगी।
अगर जरूरी हुआ तो लकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!