Uncategorized

आक्रोशित लोगों ने किया सहारा इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सहारा इंडिया में जमा धन न मिलने से लोग आक्रोशित हैं। कहा सालों से कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी उनका जमा धन उन्हें वापस नहीं मिल रहा है। कहा बुरे वक्त में मदद की उम्मीद से जमा किया धन ही उनके लिए मुसीबत बन गया है। सोमवार को प्रदर्शन का नेतृत्व आप नेता गिरीश जोशी के नेतृत्व में लोग सहारा इंडिया के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहारा इंडिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। जोशी ने कहा सहारा इंडिया लोगों की मेहनत को दबा कर बैठा हुआ है। कहा 10 साल से अधिक समय हो चुका हैं लेकिन लोगों को उनका ही धन नहीं मिल रहा। अशोक पांडेय ने कहा लोगों ने अपनी जरूरतों को सीमित कर सुनहरे भविष्य के लिए धन जमा किया था। लोग जमा धन के लिए रोजाना कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी हर बार शीघ्र ही धन मिलने का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल रही। कहा लोग अपने ही धन के लिए तरस गए हैं। लोगों ने सहारा इंडिया से जल्द से जल्द से जमा धन वापस देने की मांग की है। कहा अगर उन्हें उनका धन नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। मौके पर कैलाश चन्द्र, दीपा बिष्ट, हरूली जोशी, पवन कुमार बंसल, सुरेंद्र सिंह बसेड़ा, सौरभ सिंह रावत, पुष्कर सिंह खोलिया रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!