कोटद्वार-पौड़ी

आंदोलन को पूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने भी समर्थन दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से जल्द ही संविदा कर्मचारियों की समस्याएं हल करने की मांग की है। जल्द ही इन संविदा कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं होने पर पूर्व सैनिक भी हड़ताल में शामिल होंगे।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मचारी 7वें वेतनमान का लाभ देने, विनियमितीकरण व विभागीय संविदा की मांग के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। जिसके तहत बीते सोमवार से संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इन कर्मचारियों के आंदोलन को अब पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने भी समर्थन दिया है। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, सचिव राजेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष सते सिंह बिष्ट, दिलवर सिंह रावत ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार को जल्द ही कदम उठाने चाहिए। जल्द ही कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं होने पर पूर्व सैनिक भी हड़ताल में शामिल होंगे। वहीं, गुरुवार को भी संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। कार्य बहिष्कार करने वालों में मदन सिंह, हरीश ध्यानी, लक्ष्मण सिंह, जयकृत सिंह, रमेश गुंसाई, कुलवीर सिंह, मकान सिंह, सोबन सिंह, रवींद्र सिंह, विपिन चंद्र, विकुल कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!