Uncategorized

आप कुमांऊ प्रभारी ने ली धारचूला में कार्यकर्ताओं की बैठक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। धारचूला में आम आदमी पार्टी के कुमांऊ प्रभारी जितेंद्र फुलारा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पार्टी 2022का विस चुनाव अवश्य जीतेगी। सोमवार को आप के जिला प्रभारी जितेंद्र फुलारा धारचूला पहुंचे और लोनिवि विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा पर्वतीय प्रदेश की आम जनता भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। दोनों पार्टियों से लोगों का भरोसा टूट चुका है। कहा आप प्रदेश में विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। लोग भरोसा जताते हुए 2022के विस चुनाव में पार्टी को जीत की दहलीज तक जरूर पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022के लिए अभी से जुटने की बात कही। कहा हर कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना होगा। मौके पर गोविंद विष्ट, रंजीत कोरंगा, गोविंद, सरोजनी, दिनेश रौतेला, पृथ्वीराज दुग्ताल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!