Uncategorized

आप ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-नगर और ब्लाक की कार्यकारिणी भी की गठित
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कई लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति और उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आप की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके साथ ही नगर और ब्लाक की कार्यकारिणी भी गठित की गई। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, नवीन ममगई, विनोद जोशी, गुमान सिंह, राजेंद्र प्रसाद जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल टम्टा, आनंद सिंह कपकोटी, सुभाष चंद्र, बलवंत प्रसाद, गोकुल सिंह बोरा विशेष आमंत्रित सदस्य गणेश उपाध्याय को मनोनीत किया है। विधानसभा बागेश्वर के लिए उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सचिव महेंद्र रौतेला, सुनील टम्टा, खड़क सिंह चौहान संयुक्त सचिव योगेश असवाल, खीमानंद खुल्बे कोषाध्यक्ष गोपाल नेगी कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक पहाड़यिा, हरि ओम, सुरेश राम, हेम पंत, दीपू तिवारी मनोनीत किए गए। कपकोट विधानसभा में महिमन सिंह कोरंगा उपाध्यक्ष आनंद सिंह कठायत सचिव चुने गए। गरुड़ ब्लाक के लिए महेश नगरकोटी को अध्यक्ष चुना गया। आम आदमी पार्टी की युवा मोर्चा कार्यकारिणी में पूरन सिंह मेहता जिलाध्यक्ष, कमल आगरी सह सचिव, महिपाल सिंह मेहता बागेश्वर विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, हरीश सिंह दानू कपकोट विधानसभा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनोनीत हुए। महिला प्रकोष्ठ के लिए दीपा कांडपाल जिला उपाध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों से पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। कांग्रेस को जनता पहले ही नकार चुकी है। अब वह आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीदों से देख रही है। आने वाले चुनावों में पार्टी तीसरे विकल्प के रुप में सरकार बनाएगी। दिल्ली में जिस प्रकार मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने विकास का नया माडल दिया है। उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!