Uncategorized

आप ने किया गंगा नदी को नहर बताने के विरोध में प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने आस्था की प्रतीक गंगा नदी को नहर बताने का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा गंगा नदी हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इससे खिलवाड़ किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को आप के पिथौरागढ़ विस सह प्रभारी गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जोशी ने कहा हरिद्वार में हर की पैड़ी से बहने वाली पवित्र गंगा नदी को नहर का दर्जा दिया गया है, जो गलत है। कहा गंगा नदी करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। जिसे नहर का दर्जा दिया जाना किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप नेता सुशील खत्री ने कहा गंगा की प्रवित्रता को कठघरे में खड़ा करना सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा सरकार को सभी की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। इस मामले पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में सरकार गठन को साड़े तीन साल बीत गए। लेकिन अपने को हिंदुओं की हितैषी बताने वाली भाजपा पर्वतीय प्रदेश को धार्मिक पहचान नहीं दिला सकी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गंगा का नाम पूर्ववत किए जाने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र इस मामले पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, भूपेश जोशी, नवीन कुमार, नीरज गुरुरानी, विनय भाटिया, कैलाश कठायत, नरेंद्र ग्वाल, शंकर राम, धीरज, दीपक कुमार, अशोक पांडे, पवन पांडे आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!