चमोली : सिदोली के मुल्यागांव निवासी अभिषेक बिष्ट को अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा पीएचडी कम्प्यूटर साइंस में प्रवेश मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पिता दिनेश बिष्ट एवं माता गुडडी देवी शिक्षक हैं। अभिषेक ने अपनी पढ़ाई सेक्रेड विद्यालय घोलतीर से प्रारंभ की और हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। तत्पश्चात इंटर के लिए सेंट थेरेमास कान्वेंट स्कूल श्रीनगर से 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया और बीटेक प्रेटोलियम यूनिर्वसिटी देहरादून से गेट क्वालिफाई करने के पश्चात मास्टर आफ कम्प्यूटर साइंस एमएसआईआईटी हैदराबाद से उत्तीर्ण कर अमेरिका की जीआरई परीक्षा उत्तीर्ण कर इंडियाना यूनिवर्सिटी अमेरिका के लिए पीएचडी कम्प्यूटर साइंस में प्रवेश करने पर कामयाबी हासिल की। अभिषेक को प्रवेश मिलने पर विधायक अनिल नौटियाल, मुकेश नेगी, संदीप नेगी, अनिल नेगी, जयकृत बिष्ट, एके भंडारी, सुनील पंवार, कैलाश केड़ियाल, विक्रम सिंह, दिनेश भट्ट, दिगंबर नेगी, यदुवीर बिष्ट, त्रिलोक नेगी, रेखा बिष्ट, दीक्षा बिष्ट, सुमेदा देवी आदि ने खुशी जताई। (एजेंसी)