उत्तराखंड

अभिषेक का मैन अंडर-25 के लिए चयन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। जनपद की खास पट्टी के गडोलिया गांव के रहने वाले अभिषेक गुसांई का सेलेक्शन क्रिकेट ऐसोसियेशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) ने मैन अंडर-25 ट्राफी के लिए किया है। सीएयू ने हल्द्वानी में चल रहे उत्तराखंड अंडर-25 पुरूष र्केप के अंतिम दिन उत्तराखंड की 20 सदस्यीय टीम की घोषण की है। जिसमें अभिषेक भी शामिल हैं।
यह जानकारी देते हुये जिला क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव राजवीर भंडारी ने देते हुये बताया कि अभिषेक देहरादून में ग्रेजुऐशन की पढ़ाई कर रहे हैं। पिता जेएस रावत दिल्ली में जाब करते हैं। चयनित 20 सदस्यीय टीम हल्द्वानी से दिल्ली रवाना होगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ रायपूर के लिए रवाना होगी। यहां टीम अभ्यास मैच में हिस्सा लेगी। उसके बाद हैदराबाद को रवाना होगी। जहां पर टीम वन डे ट्राफी में हिस्सा लेगी। चयनित टीम में कप्तान अजित सिंह रावत के अलावा कमल कन्याल, विशाल कश्यप, हर्षित विष्ट, आर्यन शर्मा, अभिषेक गुसांई, शोभित सरीन, सौरभ चौहान, विजय शर्मा, रविंद्र नेगी, जगमोहन नगरकोटी, विकास, अमन नेगी, आशीष चौधरी, हरमन सिंह, सन्नी कश्यप, आदित्य सेठी, स्पर्श जोशी, अक्षत दद्दू, सागर सिंह रावत शामिल हैं। टीम का कोच यशपाल सिंह, सहायक कोच पवन पाल, टीम मैनेजर लीला कांडपाल, पर्यवेक्षक उमेश जोशी व फिजियो गौरव शोरी को बनाया गया है। जिला क्रिकेट एसोसियेशन टिहरी के अध्यक्ष राजेंद्र विष्ट, सचिव राजवीर भंडारी, कोषाध्यक्ष जयेंद्र सिंह व उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी आदि ने अभिषेक को चयन पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!