प्रधान पर जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल की सितोनस्यूं पट्टी के पलोठा के ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिलाधिकारी ने बाद में इस मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पलोठा धीरेन्द्र सिंह पर बीती 19 सितंबर को जानलेवा हमला हो गया था। इस मामले में राजस्व पुलिस सितोनस्यूं में प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें गांव के ही सुधीर सिंह पर हथौड़े से जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया था। गंभीर मामले को देखते हुए यह केस जिलाधिकारी ने रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह रावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को सुधीर सिंह को उसके घर पलोठा से गिरफ्तार कर लिया है। टीम में एसएसआई हेमकान्त सेमवाल, एसआई राकेश चौधरी, हेड कांस्टेबल धीरज, कांस्टेबल प्रिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *