अचानक हाईवे पर गिरा मलबा, एक किशोर समेत तीन दबे

Spread the love

देवप्रयाग : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार तड़के नायरा पेट्रोल पंप के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने आ गिरे और एक किशोर समेत दो युवक दब गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी बचेलीखाल पुलिस तत्काल आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।


पुलिस के अनुसार तीनों युवक स्कूटी से कल्पेश्वर महादेव के दर्शन कर देहरादून लौट रहे थे कि अचानक नायरा पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से मलबा आ गरा और गुरप्रीत सिंह (18) पुत्र सतनाम सिंह, नितिन (22) पुत्र राधेश्याम और कुणाल (14) पुत्र मुकेश कुमार सभी निवासी प्रेमनगर, देहरादून मलबे के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। घायलों में कुणाल की हालत बेहद गंभीर बनी है। कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पीड़ितों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस प्रशासन ने मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया हैं। (एजेंसी)

बॉक्स समाचार
वाहनों की टक्कर में दो छात्र गंभीर घायल
श्रीनगर गढ़वाल : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बाइक और छोटा माल वाहक वाहन (छोटा हाथी) की टक्कर में पालिटेक्निक के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किया गया, जबकि दूसरे को मौसम खराब होने से देर शाम तक उसे एयर लिफ्ट नहीं किया जा सका। घायल छात्र का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *