बिग ब्रेकिंग

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पूरी ताकत से जारी रहेगी कार्रवाई, कोई भी बचने वाली नहीं है: पीएम मोदी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांकेर, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हैं कि चोर लुटेरों के भ्रष्टाचार को रोकने और उन पर कार्रवाई के लिए लोगों ने उन्हें सत्ता में बिठाया है, और यह काम वह पूरी ताकत से कर रहे हैं। कोई कुछ भी कर ले, लेकिन वह यह काम कतई रोकने वाले नहीं है। पीएम मोदी ने आज यहां एक बड़ी चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हो या कोई राज्य, कहीं भी जिसने लोगों को लूटा है, उनको सब कुछ लौटाना पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है कि एक भी बचने वाला नहीं है। भष्टाचारियों पर कार्रवाई के लिए आपने मुझे सत्ता में बिठाया है। उन्होंने भीड़ से अपनी चिरपरिचित शैली में पूछा कि चोर लुटेरों को ठीक करना चाहिए कि नहीं..फिर कहा कि गरीब के हक का पैसा लूटने वालों को वापस करना ही होगा। यह काम मैं रोकने वाला नही हूं, भले ही लाखों गाली मिले या फिर कोई कुछ कर ले।
उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर पिछले पांच वर्षों में भ्रष्टाचार पर लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान उनके नेता और कार्यकर्ता मालामाल हो गए जबकि विकास कार्य पूरी तरह से ठप रहे। बदहाल सड़के ,स्कूल और अस्पताल यहीं उनकी पांच वर्ष की उपलब्धि रही है। सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी के नए रिकार्ड बने और पीएएसी तक में नौकरियों की बंदरबाट हुई। हत्या ,हिंसा का नया दौर शुरू हुआ। इस सरकार ने केन्द्र की गरीब जनता से जुड़ी योजनाओं को रोकने की पूरी कोशिश की और प्रधानमंत्री आवास योजना में बाधा पैदा कर लोगो के घर नही बनने दिए।
कांग्रेस पर राज्य में किए चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की राष्ट्रपति आदिवासी बेटी का भी अपमान किया। उनके खिलाफ क्या क्या नहीं कहा। उनका विरोध किया। उन्होंने लोगों से कहा कि वह आदिवासी बेटी का अपमान करने का बदला लें और कांग्रेस को चुनावों में जरूर सजा दें। उन्होंने कांग्रेस पर ओबीसी वर्ग को भी धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें भी इस वर्ग का होने के नाते गाली दी गई।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार रहते 10 वर्ष पहले लूट कर तिजोरी भर ली थी, जोकि अब खाली हो रही थी जिसके बाद अब सत्ता से बाहर रहने पर जहां पर वह राज्यों में सत्ता में हैं वहां से गरीब का पैसा लूटकर तिजोरी भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला लोहा लौह अयस्क सब कुछ है लेकिन कांग्रेस ने आजादी के बाद लम्बे समय तक सत्ता में रहने बावजूद इसका लाभ राज्य के लोगों को नहीं मिलने दिया। उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद जिला खनिज कोष बनाया और हजारों करोड़ दिए लेकिन उसमे भी भ्रष्टाचार हो गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विकास का छत्तीसगढ़ का आकड़ा है। जहां कांग्रेस सत्ता में रहेंगी,वहां पर विकास हो ही नही सकता। उन्होंने छत्तीसगढ़ की राज्य स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की यूपीए सरकार उस समय की भाजपा सरकार से दुश्मनी निकालती रही,फिर भी भाजपा सरकार उसे विकास के पथ पर ले गई। जल्द ही वह 25 वर्ष का होगा तो ऐसे में मतदाताओं को बहुत सोच समझ कर निर्णय लेना है। यह चुनाव विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनने का नही हैं बल्कि आपके और आपके बच्चों के भविष्य को तय करने वाला है।
समर्थन मूल्य पर धान खऱीद को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले नौ वर्षों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों का एक लाख करोड़ रुपए का धान खरीदा। उसने यह भी सुनिश्चित किया कि धान बेचने वाले किसानों के खाते में सीधे पैसा जाय और बिचौलियों उसका फायदा नही उठा सके। उन्होंने कहा कि धान किसानों की खुशहाली की गारंटी वह दे सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर कोदो कुटकी की भी बेहतर कीमते लोगो को मिलेगी। इसके साथ तेदूपत्ते की खरीद का विस्तार होगा और बोनस भी दिया जाएगा।
उन्होंने एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इससे यहां के लाखों लोगो को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र में नए उद्योग और फैक्ट्रियां लगेंगी। उन्होंने कांग्रेस पर इस संयंत्र को लेकर अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्हे अपनी तिजोरी की चिन्ता है और हमें आपकी चिन्ता है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरूण साव ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!