जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर के सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की। इस दौरान 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने शहर के ढाबों, चौराहों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया। जगह-जगह छापेमारी के दौरान 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपितों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से भी शहर में कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की। कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाती है। माहौल खराब करने वालों की सूचना लोगों को पुलिस को देनी चाहिए।