जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को हर जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना पुलिस की मुख्य जिम्मेदारी है। कोतवाली में आने वाले हर फरियादी से मित्रों जैसा व्यवहार रखें। कार्य में लापरवाही दिखाने वाले पुलिस कर्मियों को उन्होंने कार्रवाई की भी चेतावनी दी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस कर्मी समय पर अपने लंबित कार्यों का निस्तारण करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से असलाह, कारतूस, आपदा उपकरणों, दंबा नियंत्रण उपकरणों के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मी को उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी होनी चाहिए। कहा कि पुलिस कर्मी व अधिकारी सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दें। सार्वजनिक स्थान पर गंदगी डालने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया। कहा कि पुलिस कर्मियों के अनुशासन में रहना सबसे आवश्यक है।