कोटद्वार-पौड़ी

श्रीनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचने पर डॉ. धन सिंह रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। अपने नेता के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाइक व कार रैली निकाल कर जमकर नारेबाजी की। श्रीनगर में स्वागत के लिए उमड़े हुजूम को देखकर कैबिनेट मंत्री डा. रावत गदगद हुए।
श्रीनगर से विधायक और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत शुक्रवार देय सांय को अपनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे डॉ. रावत के स्वागत में स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने पलक पावडे़ बिछा दिये। श्रीनगर में प्रवेश करते ही हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी कर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला थाना से लेकर पूरे नगर में बाइक और कार रैली निकाल कर जमकर जश्न मनाया। श्रीनगर में जगह-जगह डॉ. रावत का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामनाएं दी। स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को देखकर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत गदगद नजर आये।
श्रीनगर में आयोजित स्वागत समारोह में एबीवीपी, श्रीनगर व्यापार सभा, सैनिक प्रकोष्ठ, भाजयुमो, आशा कार्यकत्री, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, नगरपालिका सभासद, श्रीनगर एवं खिर्सू मंडल कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने पुष्पाहार पहनाकर कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. धन सिंह रावत की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ है। उनके मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिला। स्वागत समारोह में डॉ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है और वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता के दु:ख दर्द को भली भांति जानते हैं और वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने के प्रयास में जुटे हैं। इस अवसर पर निवर्तमान दायित्वधारी राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, जिला महामंत्री जगत किशोर बत्र्वाल, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, सिरसू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, प्रदेश मंत्री भाजयुमो सुधीर जोशी, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला अध्यक्ष नगमा तौफीक, नगर महामंत्री मानव सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना डोभाल, गढ़वाल विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, विनय घिल्डियाल, वरिष्ठ भाजपाई प्रेम लाल पांडे, अनीता बूढ़ाकोटि, रेखा रावत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!