Uncategorized

कल्याणकारी योजना लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी शिखर मंडल की बैठक विवेकानंद विद्या मंदिर कपकोट में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि काम के बलबूते भाजपा 2022 में दोबारा सत्ता में आएगी। पूर्व दर्जा धारी मंत्री शेर सिंह गड़िया ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़े संगठन वाली पार्टी है। इसका लाभ भी चुनाव में पार्टी को मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली ने की। इस मौके पर मंडल प्रभारी योगेश हरड़िया, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, विक्रम सिंह शाही, राम सिंह कोरंगा, सुरेश कांडपाल, मथुरा प्रसाद, गीता ऐठानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!