कोटद्वार-पौड़ी

अधिकारियों के पद रिक्त, विकास कार्य प्रभावित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। विकासखंड पोखड़ा मुख्यालय में अधिकारियों के अधिकांश पद रिक्त होने पर जन प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर रिक्त पदों पर जल्द से जल्द अधिकारियों की तैनात करने की मांग की है।
पोखड़ा विकासखंड के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विकासखंड मुख्यालय पोखड़ा में खंड विकास अधिकारी, चिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी उद्यान, कृषि विभाग के न्याय पंचायत प्रभारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ ही कई विद्यालयों में प्रधानाचार्यो के पद रिक्त हैं। उक्त सभी पदों पर प्रभारी के तौर पर अधिकारी तैनात हैं। अधिकारियों के पद रिक्त होने से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रमुख ने कहा कि इन प्रभारियों के पास अन्य क्षेत्रों का प्रभार भी है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल को ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों पर अधिकारियों को तैनात करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!