विद्या मंदिर की अदिति व प्रेरणा ने लहराया परचम

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दसवीं बोर्ड परीक्षा में अदिति बिष्ट व 12वीं में प्रेरणा थपलियाल ने परचम लहराया है। प्रेरणा थपलियाल ने प्रदेश स्तर की सूची में 24 वां स्थान प्राप्त किया।
इंटर में प्रेरणा थपलियाल ने 456(91.2प्रतिशत) अंक प्राप्त कर वरीयता सूची में 24 वां स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल का परीक्षाफल 95 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल में अदिति बिष्ट ने 459 (91.8), प्रियंका राणा ने 451( 90.2), प्रियांशी नेगी 448 (89.6), गौरव भारद्वाज ने 443(88.6) और दिया ने434 (86.8) प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त किया। इंटर में प्रेरणा थपलियाल ने 456 (91.2प्रतिशत), रिशिता गुसाई ने 450 (90प्रतिशत), नितेश भट्ट ने 449 (89.8प्रतिशत), रश्मि ने 445 (89प्रतिशत), संध्या ने ने 440 (88प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल में 71 विद्यार्थियों में से 15 ने प्रथम श्रेणी तथा 24 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहनलाल ममगांई एवं प्रबंधक अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *