मुंबई ,महाराष्ट्र के नागपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर केंद्रीय मंत्री हृद्बह्लद्बठ्ठ त्रड्डस्रद्मड्डह्म्द्ब और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के नांगलोई निवासी सुमित कुमार चौहान, जो एक कारोबारी होने के साथ ्रद्मद्धद्बद्य क्चद्धड्डह्म्ड्डह्लद्ब4ड्ड ॥द्बठ्ठस्रह्व रूड्डद्धड्डह्यड्डड्ढद्धड्ड से जुड़े बताए जा रहे हैं, 22 अप्रैल को निजी कार्य से नागपुर आए थे। यशवंत स्टेडियम इलाके में रहते हुए उन्होंने फेसबुक पर सनातनी शेर नाम के अकाउंट से अपलोड एक वीडियो देखा, जिसके बाद मामला सामने आया।
वीडियो में दी गई गंभीर धमकियां
बताया जा रहा है कि वीडियो में एक व्यक्ति ने नितिन गडकरी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही वीडियो में भड़काऊ बयान भी दिए गए, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत होने और सामाजिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुमित चौहान ने धनतोली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
फर्जी आईडी से पोस्ट किया गया वीडियो
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान नागपुर निवासी आयुष रमेश चंद्र अग्रवाल के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर यह वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस के अनुसार, वीडियो नागपुर से ही अपलोड किया गया था।
जांच जारी, अन्य पहलुओं की भी पड़ताल
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं—खासकर भड़काऊ सामग्री और संभावित साजिश—की गहन जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैलने वाली आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री को लेकर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
00